यूआईडीएआई ने आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसके बाद अब आधार कार्ड का फ़ॉर्मेट पहले से बिल्कुल अलग होने वाला है। नए नियम लागू होने के बाद आधार कार्ड पर केवल व्यक्ति का फोटो और QR कोड दिखाई देगा। इसमें जन्म तिथि, पता या अन्य निजी जानकारी नहीं होगी। यह बदलाव इसलिए किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी गलत हाथों में ना जाए और पहचान का गलत उपयोग न हो सके।
नया आधार अपडेट क्यों जरूरी हुआ
अक्सर देखा जाता है कि लोग आधार कार्ड की फोटोकॉपी बैंक, होटल, इवेंट या कई अन्य जगहों पर जमा करते हैं। ऐसे में आधार कार्ड पर छपी निजी जानकारी गलत व्यक्तियों तक पहुंच जाती है और उसका दुरुपयोग होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी समस्या को खत्म करने के लिए यूआईडीएआई ने ऑफलाइन वेरिफिकेशन को लगभग खत्म करने और डिजिटल वेरिफिकेशन को बढ़ावा देने का फैसला किया है।
क्या कहा UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने
यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने बताया कि दिसंबर 2025 से आधार के नए नियम लागू हो सकते हैं। इसके बाद पहचान सत्यापन के लिए आधार की फोटोकॉपी देना जरूरी नहीं होगा। हर वेरिफिकेशन QR कोड स्कैन या डिजिटल प्रक्रिया से किया जाएगा। इस बदलाव का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी व्यक्ति की पहचान से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रहे और उसका दुरुपयोग न हो।
आधार में क्या-क्या नहीं रहेगा
नए नियम लागू होने के बाद आधार कार्ड पर यह जानकारी नहीं होगी:
- घर का पता
- जन्म तिथि
- मोबाइल नंबर
- अन्य व्यक्तिगत विवरण
आधार पर सिर्फ आपका फोटो और यूनिक QR कोड रहेगा जिसमें आपकी पहचान से जुड़ी एन्क्रिप्टेड जानकारी सुरक्षित तरीके से मौजूद होगी।
ऑफलाइन वेरिफिकेशन खत्म, अब QR आधारित पुष्टि
अब आधार सत्यापन पूरी तरह डिजिटल होगा।
वेरिफिकेशन इस प्रकार किया जाएगा:
- व्यक्ति अपना आधार QR कोड OVSE ऐप के स्कैनर में दिखाएगा।
- सिस्टम चेहरा पहचानकर (Face Match) पहचान की पुष्टि करेगा।
- इससे यह साफ हो जाएगा कि आधार दिखाने वाला व्यक्ति वहीं मौजूद है, न कि कोई दूसरा व्यक्ति उसका आधार उपयोग कर रहा है।
जल्द आएगा नया Aadhaar App
यूआईडीएआई जल्द ही नया आधार ऐप लॉन्च करने जा रहा है जो mAadhaar की जगह लेगा। यह ऐप डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के तहत बनाया जा रहा है और आने वाले 18 महीनों में लागू हो सकता है।
नए ऐप में ये सुविधाएँ होंगी:
- पता (Address) अपडेट
- मोबाइल नंबर अपडेट
- चेहरे से सत्यापन
- परिवार के सदस्यों को बिना मोबाइल नंबर के जोड़ा जा सकेगा
- QR आधारित ऑथेंटिकेशन
यह बदलाव क्यों महत्वपूर्ण है
आधार कार्ड देश का सबसे बड़ा पहचान दस्तावेज है। इसमें छोटी-सी गलती या जानकारी के लीक होने पर व्यक्ति को भारी नुकसान हो सकता है। नए अपडेट से:
- आधार डेटा सुरक्षित रहेगा
- निजी जानकारी किसी तक नहीं पहुंचेगी
- पहचान की फर्जी कॉपी बनने से राेका जा सकेगा
- डिजिटल वेरिफिकेशन तेज और सुरक्षित होगा
यूआईडीएआई की यह नई पहल देश में पहचान सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।